कस्बा: कस्बा महावीर चौक स्थित पुल के सामने डायवर्सन से मोटरसाइकिल टकराने से एक युवक हुआ घायल
Kasba, Purnia | Mar 27, 2024 कस्बा महावीर चौक स्थित पुल के सामने में डायवर्सन से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकराने से एक युवक पुल के नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले गई है।