ठीकरी: ठीकरी पुलिस ने 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन किया, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए
Thikri, Barwani | Oct 31, 2025 ठीकरी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पुलिस द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जानकारी पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आदेश जारी करते हुए सभी पुलिस थाने पर 31 अक्टूबर को सुबह एकता दौड़ करने के निर्देश दिए हैं। इसमें युवाओं, खिलाड़ियों, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों,  सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों, पुलिस बल व नागरिकों ने भाग लिया है।