कटनी नगर: पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर 13 लोगों को किया गिरफ्तार, ₹12,500 नकद और ताश के पत्ते बरामद
माधवनगर थाना क्षेत्र निवार चौकी के ग्राम टेढ़ी में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम टेढ़ी में फूला ढाबा के सामने, मुख्य सड़क किनारे पेड़ के नीचे बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया कार्यवाही रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने की है। जुआरियो के पास से 12 हजार 500 रुपये बरामद किए है