मुज़फ्फरनगर: आधी रात नाबालिग के घर में घुसा युवक, छेड़छाड़ का आरोप; मां-बेटी ने बहादुरी दिखाकर दबोचा और जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगा है। विरोध करने पर मां से मारपीट का भी आरोप है। मां-बेटी ने साहस दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।