हुज़ूर: मंडला एनकाउंटर: आदिवासी हत्या के विरोध में भोपाल विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2025 भोपाल विधानसभा में मण्डला एनकाउंटर - आदिवासी हत्या के खिलाफ सदन में हंगामा, आदिवासी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारे लगाए, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉक आउट । आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सदन में विपक्षी सदस्यों ने मंडला नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा- पुलिस ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए आदिवासी की हत्या की है।