हुज़ूर: मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रमोशन बोर्ड का होगा गठन, रजिस्ट्रेशन में मिलेगी 100% छूट
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2025 मध्यप्रदेश में ई बाइक और ई कार के लिए इलेक्ट्रिक प्रमोशन बोर्ड का गठन होगा। इसके तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसी तरह चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार 30 प्रतिशत अनुदान देगी। ईवी वाहनों के पंजीयन में प्रदेश सरकार छूट भी देगी। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने 5 साल में 80 प्रतिशत सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा है।