सिधौली: सिधौली इलाके में दबंगों के द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने के विरोध में धरने पर बैठा परिवार दी आत्मदाह की धमकी
जनपद के सिधौली इलाके में दबंगों के द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने के विरोध में एक परिवार धरने पर बैठ गया है मामले में परिवार का आरोप है कि सिधौली के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों से मामले की शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है ऐसे में परिवार अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है सुनवाई न होने पर आत्मदाह की धमकी भी दी है।