एटा: गांव बिजोरी निवासी 16 वर्षीय किशोर नहर में डूबा, तीसरे दिन तैरता हुआ मिला शव, परिवार के लोग रो-रोकर परेशान
एटा में एक 16 वर्षीय किशोर का शव नहर से बरामद किया गया है। किशोर रविवार को नहर में डूब गया था और तीसरे दिन मंगलवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र की है। मृतक किशोर की पहचान गांव बिजौरी निवासी शिवम पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है। शिवम रविवार को हजारा नहर में डूब गया था।