शिवपुरी जिले में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना दबावपूर्वक स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बुधवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। माधव चौक से कलेक्ट्रेट तक निकली इस विरोध रैली का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने किया। दोनों नेताओं ने सरकार पर खुलकर हमला बोला।