रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की
रामगंजमंडी में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर मालगोदाम चौराहे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।