नागदा: विद्यानगर में बाइक हटाने पर कहासुनी, होम डिलीवरी बॉय को चाकू मारा, रतलाम में इलाज के दौरान मौत
Nagda, Ujjain | May 29, 2026 विद्यानगर क्षेत्र में बाइक को हटाने की बात पर दो युवकों ने होम डिलवरी बॉय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कांख के नीचे गहराई में लगा। जिससे रक्तस्त्राव अधिक हुआ और होम डिलवरी बॉय मौके पर ही बदहवाश हो गया। घटना की सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बिरलाग्राम पुलिस ने दो युवकों पर पहले हत्या