इसुआपुर: लौवा गांव में ईट हटानें को लेकर विवाद में मारपीट में पति-पत्नी और पुत्री घायल, मारपीट का विडियो वायरल
Ishupur, Saran | Jul 21, 2024 इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव में ईट हटानें से रोकने के विवाद में मारपीट में पति-पत्नी और बेटी घायल हो गयी। वहीं मारपीट करने का विडियो किसी के द्वारा बना लिया गया और वायरल कर दिया गया। वहीं घायलों का इलाज सीएचसी मशरक में हुआ। घायल इसुआपुर के लौवा गांव निवासी रसुलन बीबी पति नवी रसुल ने बताया कि ईट खरीद कर मंगाई थी उसी को उठाकर सुरक्षित जगह पर रख रहीं थी।