इसुआपुर: दरवा में कार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम
Ishupur, Saran | Jul 13, 2024 इसुआपुर के दरवा में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक दरवां गांव निवासी स्वर्गीय राजलाल साह का 21 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा- मशरक एस एच 90 स्थित दरवां गांव के पास निखिल कुमार उस समय एक कार की चपेट में आ गया जब वह भकुरा भिठ्ठी बाजार बाइक से जा रहा था।जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।