इसुआपुर: डोईला चकला ब्रहम स्थान के पास टोटो चालक से छिनतई में दो गिरफ्तार
Ishupur, Saran | Jul 29, 2024 इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला चकला ब्रहम स्थान के पास टोटो चालक डोईला गांव निवासी विवेक कुमार सिंह को देशी कट्टा दिखाकर 10 हजार नगदी छीन ली गई । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव निवासी अखिलेश कुमार रावत और तरैया थाना के छपिया बिन टोली के अभिषेक कुमार रावत को गिरफ्तार कर लिया।