खैरथल: खैरथल में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के राज्य ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने की बैठक
स्वच्छ भारत मिशन शहरी के राज्य ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे खैरथल जिले के सभी नगर निकायों एवं संबंधी विभागों के अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय सभागार में बैठक ली। बैठक में गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता की हो हुंकार भरी थी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।