गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी आरपीएफ टीम ने फतेहपुर के एक चोर को दो चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा
गयाजी RPF टीम ने एक आरोपी को दो अलग-अलग चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 35000 हजार रुपया आंकी गई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 नवंबर गुरुवार की शाम 5 बजे आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने देते हुए बताया।पकड़ा गया मोबाइल चोर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का मोहन मिस्त्री है।