गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने घर से भागी 1 नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया, चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने घर से भागी 1 नाबालिक लड़की को रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक नाबालिक लड़की डरी सहमी अवस्था में देख पूछताछ की गई।पूछताछ में बताया कि वह वजीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।जो अपने घर से भागकर गया जंक्शन पहुंची।