छतरपुर नगर: रील्स के चक्कर में NH-39 पर स्टंट, छतरपुर पुलिस ने युवक को पकड़ा, बाइक जब्त, ₹2300 का चालान
छतरपुर में इंस्टाग्राम रील्स के लिए NH-39 पर स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस ने उसे पकड़कर बाइक जब्त की और ₹2300 का चालान काटा। थाना प्रभारी बृहस्पति साकेत ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि ऐसे स्टंट जानलेवा हैं, इसलिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवक से माफी भी मंगवाई गई और उसके सोशल मीडिया पर जागरूकता वीडियो डलवाया