डीग: डीग में ग्रीष्म तैयारी और बजट कार्यों की प्रगति पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया, दिए स्पष्ट निर्देश
डीग में मंगलवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं (2024-25 से 2026-27) की प्रगति, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई।