बक्सर: मथुरा में ट्रेलर चालक वशिष्ठ यादव की लूट के बाद हत्या, शव नाले में फेंका; बक्सर के नवाडेरा गांव में शोक की लहर
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 बक्सर जिले के डुमराँव क्षेत्र के नवाडेरा गांव निवासी 40 वर्षीय ट्रेलर चालक वशिष्ठ यादव की उत्तर प्रदेश के मथुरा में निर्मम हत्या कर दी गई। महाराष्ट्र की ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत वशिष्ठ माल लेकर दिल्ली जा रहे थे, तभी मथुरा में सड़क लुटेरों ने लूट के दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव बरामद किया।