करनाल: सेक्टर-13 स्थित मकान से लाखों के गहने व नकदी ले गए चोर, मकान मालिक गए हैं नागपुर
Karnal, Karnal | Feb 13, 2024 सेक्टर-13 स्थित मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मकान मालिक नागपुर गए हुए हैं और उनके रिश्तेदार ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। रिश्तेदार अमन ने पुलिस को बताया कि उसके मामा नागपुर गए हुए हैं और उनके मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी की चोरी हो गई है। चोरी हुए सामानों की लिस्ट मकान मालिक के आने पर पुलिस को दी जाएगी।