करनाल: कर्ण लेक पर किसानों को रोकने के लिए लगाए गए बैरीकेड व बड़े-बड़े सीमेंट के डिवाइडर, पुलिस व एसएसबी के जवान तैनात
Karnal, Karnal | Feb 13, 2024 किसानों के 13 फरवरी दिल्ली कूच के ऐलान पर कर्ण लेक पर उनको रोकने का इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। सैंकड़ो जवान तैनात किए गए हैं एवं फायर ब्रिगेड की गाड़िया व डीएसपी एसपी सभी तैनात किए गए हैं, ताकि कोई कानून न तोड़ सके। आपात काल के लिए कंटेनर सड़क किनारे लगाए गए हैं।