रूड़की: टोडा अहतमाल गांव में पीड़ित दलित परिवार के पक्ष में बहुजन समाज पार्टी आई, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा अहतमाल गांव में रविदास मंदिर और ग्राम सभा की भूमि को लेकर मुस्लिम समाज के दबंगों ने दलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज बहुजन समाज पार्टी ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।