मड़ियाहू: रामनगर विधमौवां में कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया
रामनगर विधमौवां में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. प्रीती और प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की