बीना: ग्राम बेलेई में मौत के साए में पढ़ाई,एक शिक्षक के भरोसे 87 बच्चों का भविष्य
#jansamasya
Bina, Sagar | Jul 11, 2026 यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत बेलई स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की हकीकत है। जहां 87 मासूम बच्चे पिछले एक साल से सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे पढ़ रहे हैं।कुछ दिन पहले ही स्कूल की छत का एक बड़ा टुकड़ा गिरा। किस्मत अच्छी थी कि उस दिन अवकाश था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। विद्यार्थी बताते हैं पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पाती और डर भी लगा रहता है।