विधायक करनैल सिंह ने सनातन धर्म मंदिर में हुए भव्य कार्यक्रम में की शिरकत शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक करनैल सिंह ने सोमवार शाम 5 बजे पश्चिम पूरी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।