दतिया नगर: 10 मिनट में ही बारिश ने खोल दी नगर पालिका की बारिश पूर्व तैयारी की पोल, उफनी नालिया सड़कों पर वहां गंदा पानी ।
शहर में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई महज 10 मिनट की बारिश ने नगर पालिका की बरसात पूर्व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के दौरान कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होती नजर आईं और नालों की गंदगी सड़कों पर फैल गई। इससे राहगीरों, दुकानदारों और सड़क किनारे ठेला लगाने वाले व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के किला चौक, दारू की पुलिया और बिहारी