इटकी: इटकी में बोले बंधु तिर्की- बिना ग्राम सभा की सहमति के नहीं चलेगा क्रशर! पेसा कानून का करना होगा पालन।
Itki, Ranchi | Jun 14, 2026 इटकी प्रखंड मुख्यालय में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने क्रशर संचालकों व ग्रामीणों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू है, बिना ग्राम सभा की अनुमति के क्रशर लगाना नियम विरुद्ध है। सोशल इम्पैक्ट, वन विभाग की NOC और रैयतों को उचित मुआवजा मिलने के बाद ही काम होगा। तिर्की ने सीओ राजकुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।