मऊरानीपुर: कटेरा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान: मगरवारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
थाना कटेरा की मिशन शक्ति टीम ने कंपोजिट विद्यालय मगरवारा में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और पुरुषों को हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना का लाइव प्रसारण दिखाया गया तथा पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।