विदिशा नगर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजेश जैन और उनकी नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
विदिशा व्यापार महासंघ के कुछ समय पहले चुनाव आयोजित हुए थे। जिसमें राजेश जैन अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। उनके साथ अन्य पदाधिकारी को भी चुना गया था। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। रात 9 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहनाई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई।