जौनपुर: पुलिस का शिकंजा वारंटियों पर, विशेष अभियान में 121 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 121 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कोतवाली, लाइन बाजार, शाहगंज, खेतासराय,