प्रिय शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा के विवाह उत्सव के दूसरे दिन दोपहर में उम्मेद भवन पैलेस में बहुत ही ग्रैंड आयोजन हुआ। पूरा उम्मेद भवन राजस्थानी पारंपरिक शैली से सज्ज किया गया। स्वागत द्वार पर सजे धजे ऊँट खड़े थे तो राजसी छतरियों से प्रांगण खूबसूरत लग रहा था। जब वधु वर ने प्रवेश किया तो आसमान इन्द्रधनुषी हो गया।
तीन बड़े बड़े और विशाल हॉल में व्यवस्था थी। अतिथियों में बॉलीवुड के नामचीनो राजस्थान के रजवाड़ों, साहित्यकारों बड़े बड़े व्यवसायियों की बड़ी संख्या उपस्थित थी।
शैलेश और स्वाति लोढ़ा अपने अतिथि सत्कार के लिये वैसे भी बहुत प्रसिद्ध हैं आज भी वही अपनापन बरस रहा था।