पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड: पुलिस आरोपी शेरू सिंह को पुरुलिया जेल से पटना लाई
पुलिस ने चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात शेरू सिंह को पुरुलिया जेल से पटना लाई है। कड़ी सुरक्षा में शेरू को बेऊर जेल में रखा गया है। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले की पुष्टि बेऊर जेल के सुपरिटेंडेंट नीरज झा ने की है।चंदन मिश्रा हत्याकांड में इसकी संलिप्तता साजिशकर्ता के तौर पर सामने आई थी।