पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2390 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
पटना स्थित विद्युत भवन में मंगलवार की सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने ऊर्जा विभाग के अंतर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 1810 तकनीशियन, 512 पत्राचार लिपिक तथा 68 भंडार सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री जी ने सभी अभ्यर्थियों को