विजयीपुर: विजयीपुर के माझवलिया निवासी तीन दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका
विजयीपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया बाजार निवासी डिग्री राम का शव तीन दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के पकहा स्थित एक शराब भट्ठी के समीप झाड़ियों से बरामद हुआ। डिग्री राम पिछले तीन दिनों से लापता थे, जिनकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम