बहराइच: दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के तबादले के बाद न्यायालयों और कार्यालयों के संचालन के लिए की गई नई व्यवस्था
दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के तबादले के बाद न्यायालयों और कार्यों के संचालक को लेकर बुधवार को नई व्यवस्था के संदर्भ में जनपद न्यायाधीश की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसके तहत दीवानी न्यायालय परिसर में संचालित अलग-अलग न्यायालयों के लिए कक्षाओं का आवंटन किया गया है, साथ ही न्यायालय के कार्यालय के लिए भी कक्षाओं का आवंटन किया गया है।