संदेश: चिल्होस बंगला बालू घाट संख्या 14 पर मछली मारने गए बुजुर्ग की सोन नदी में पैर फिसलने से डूबने से मौत
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्होस बंगला बालू घाट नंबर-14 के पास सोन नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिल्होस गांव निवासी स्व. ब्रह्मदेव चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र राजाराम चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।बताया जाता है कि राजाराम चौधरी दोपहर में सोन नदी किनारे मछली मारने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया