पिपरई: रविवार को भी खुला रहा पिपरई डबल लॉक केंद्र, किसानों ने उठाया उर्वरक का लाभ
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी पिपरई का डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र खुला रहा। रविवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर 14 जून को अवकाश के दिन भी पिपरई डबल लॉक केंद्र पर उर्वरक वितरण की व्यवस्था की गई। ई-विकास पोर्टल और बलराम एप के माध्यम से ई-टोकन बुक कराने वाले किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई।