अररिया: बसस्टैंड वार्ड संख्या 16 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में एक पक्ष के तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 28, 2026 अररिया शहर के बसस्टैंड वार्ड संख्या 16 में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का इलाज किया किया जा रहा है।