लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कलाँ नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।