पन्ना: सर्वर डाउन से किसान परेशान: पन्ना के खरीदी केंद्रों पर लगा 'ताला', रसीद के लिए भटक रहे अन्नदाता!
Panna, Panna | Apr 28, 2026 पन्ना जिले में अन्नदाता की मेहनत पर सर्वर का ग्रहण लग गया है। मडला सहित कई केंद्रों पर हफ़्तों से पोर्टल बंद है, जिससे न स्लॉट बुकिंग हो रही है न तुलाई। भीषण गर्मी में खुले आसमान नीचे बैठे किसान परेशान हैं। प्रशासन की सुस्ती से नाराज किसान अब जल्द समाधान की गुहार लगा रहे हैं। क्या वक्त पर होगी इनकी सुनवाई?