रामगढ़: पहली बारिश में रामगढ़ बाजार डूबा, पालिका के विकास दावों की खुली पोल, दुकानदारों में भारी आक्रोश
Ramgarh, Alwar | Jun 2, 2026 रामगढ़ कस्बे में सोमवार देर रात हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत सामने ला दी। पहली ही अच्छी बारिश में मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख गलियां पानी से लबालब भर गईं। हालात ऐसे बने कि मंगलवार सुबह दस बजे कई दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, लेकिन गलियों में घुटनों तक भरे पानी को देखकर वापस लौटना पड़ा।