जौनपुर: मन की बात में जौनपुर का जिक्र, जनपदवासी गौरव से गदगद हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार की सुबह करीब 11 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र के सिपाह स्थित होटल रिवर व्यू में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को लेकर देशवासि