धार: वन स्टॉप सेंटर का केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे मौजूद
Dhar, Dhar | Sep 27, 2024 केन्द्र सरकार द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु पुरे भारत में संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सावित्री ठाकुर ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।