धार: करंट लगने से हुई छात्रों की मौत के बाद रिंगनोद पहुंचे मंत्री विजय शाह ने कहा-'यहाँ के कलेक्टर की भी नैतिक जिम्मेदारी थी'
Dhar, Dhar | Sep 26, 2024 धार जिले के रिंगनोद दौरे पर रहे प्रदेश सरकार के जनजातीय विभाग के मंत्री विजय शाह ने मीडिया से चर्चा की। मंत्री शाह ने कहा कि रिंगनोद के छात्रावास में हुई घटना दुःखद है। इसकी जांच की जा रही है। जांच प्रभावित ना हो इस हेतु जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त को भी निलंबित किया है।