बांधवगढ़: लालपुर जमुनिहा वार्ड में युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया जिला मुख्यालय के लालपुर जमुनिहा वार्ड में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आनंद सेन नामक युवक के साथ गांव के ही बिल्लू चौधरी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 207/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296, 115 और 351(3) के तहत मामला दर्ज हुआ