शामली: कांवड़ यात्रा के लिए शामली जिला को 7 सुपर जोन, 18 जोन और 42 सेक्टर में बांटा गया, एसपी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 वेस्ट यूपी में कावड़ यात्रा के प्रमुख केंद्र शामली जनपद में विशेष इंतजामात सुनिश्चित किए गए हैं। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि जनपद को 7 सुपर जोन, 18 जोन और 42 सेक्टर में यातायात निगरानी की दृष्टि से बांटा गया है। जिले में दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जहां पर कैमरों के माध्यम से पूरी कावड़ यात्रा की पल-पल की मूवमेंट की निगरानी होगी।