छतरपुर: महिला ने एसपी से लगाई गुहार, झूठे मामले में फंसाने का लगाया आरोप, दिया आवेदन
छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला ने आज 01 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे अपने परिवार को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। ग्राम ढिलापुर निवासी अनुसुईया पटेरिया ने आरोप लगाया कि उनका अनिल पटेरिया और जयदीप पटेरिया सहित अन्य लोगों से पुराना जमीन विवाद चल रहा है।