जीवाजी विश्वविद्यालय में 100 करोड़ के विकास कार्यों पर रोक, नगर निगम की अनुमति बिना शुरू हुआ था निर्माण ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत प्रस्तावित करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। नगर निगम ग्वालियर ने बिना आवश्यक अनुमति लिए निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर यह कार्रवाई की है।