बरेली: थाना किला क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में कपड़ों की तीन दुकानों में लगी आग
बरेली शॉर्ट सर्किट की वजह से कपड़ों की तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं दुकानों में कपड़े जलकर राख हो गए।थाना किला क्षेत्र के लीची बाग निवासी इस्लाम कुरैशी ने बताया कि पिछले 10 सालों से इंदिरा मार्केट में कपड़ों की दुकान है।